फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम को मिला मौका, लगाया जुबानी चौका

Thu, 03 Apr 2014 08:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम ड्रीम मैनिफेस्टो जारी कर रहे थे, तो आजम खां इस मौके को अच्छे से भुना रहे थे। उन्होंने एक साथ मोदी, मीडिया से लेकर सोनिया और जया पर वार कर डाले।
विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री मो. आजम खॉं कहीं मौजूद हों और उनके शब्दबाण न चलें, यह हो ही नहीं सकता। यही बुधवार को यहां समाजवादी पार्टी दफ्तर में पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने के दौरान हुआ।

आजम खॉं ने चुटकियां भी लीं, कटाक्ष भी किए और मीडिया से लेकर मोदी तक पर निशाना साधा।

शाही इमाम मौलाना बुखारी का नाम तो नहीं लिया लेकिन जो कुछ कहा, वह शब्दबाण जैसा ही था।

मोदी के बहाने निशाने पर मीडिया

उन्होंने बात शुरू की मोदी के बहाने मीडिया पर निशाना साधने के साथ। कुछ न्यूज चैनल वालो की तरफ देखते हुए कहा, ‘नेता जी ने बोलने के लिए कहा है।

पर, मुझे तो बोलने से  भी डर लगने लगा है। बोलता कुछ हूं और दिखाया व सुनाया कुछ जाता है। अरे भाई, ठीक-ठीक दिखाइएगा। शुभ-शुभ बोलिएगा। पता नहीं मेरी कौन सी बात आपको बुरी व अभद्र लग जाए।

आजम ने कॉंग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा, सरकारों के इंसाफ पर क्या कहूं।

आजम बोले, ‘राजीव गांधी के हत्यारे को माफी और किसी को कसूर साबित होने से पहले ही फांसी।’ हमारे देश की सरकार इस तरह काम कर रही है। क्या कहूं। आप (मीडिया) लोग भी इस पर बहस नहीं चलाते।

मोदी पर भी गरजे आजम

आजम ने कहा कि कोई (मोदी) मुझे कुत्ता व पिल्ला कह दे तो वह अभद्र बात नहीं है। पर, मैं उन्हें बड़े भाई कह दिया तो आप लोगों को मेरी भाषा अभद्र लगने लगी।’

कहा, ‘अरे भाई, बडे़ भाई को बड़ा भाई नहीं कहूंगा तो क्या कहूंगा। भाई कहना भी क्या अभद्र शब्द है। उन्होंने मुझे पिल्ला-कुत्ता कहा। मुझसे पूछा गया तो मैने कहा कि वह मेरे बड़े भाई हैं।’

जयाप्रदा के बारे में सवाल पूछने पर कहा, ‘क्या करूं। कभी अपने लिए भीख नहीं मांगी। पर, उनके लिए दस साल तक पता नहीं किस-किस के सामने हाथ फैलाया। मिन्नतें की।

पर, वह हमें ठगती रही और छलती रहीं। दस साल ठगने और छलने के बाद चली गई। पर, सुना है कि जहां गई  हैं, वहां भी कुछ दिक्कत में हैं।’
विज्ञापन

'सोनिया की गोद में नहीं बैठ सकते बुखारी'

पत्रकारों ने शाही इमाम मौलाना बुखारी पर आजम को खूब घेरा। घुमा-फिराकर कई सवाल किए। पर, उन्होंने सीधा जवाब नही दिया।

लोगों ने पूछा कि मौलाना बुखारी अभी तक सपा के साथ थे। पर, अब वह कॉंग्रेस के पास चले गए हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात की है।

आजम बोले, ‘ऐसे सवाल न पूछिए। मुझे बहुत डर लग रहा है। थर-थर कांप रहा हूं।’

एक पत्रकार ने सवाल किया कि शाही इमाम सोनिया की गोद में क्यों बैठ गए? आजम ने जवाब दिया, ‘नहीं-नहीं, ऐसी बात न कहिए। गोद नहीं बैठ सकते। मुकदमा हो जाएगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें