लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चार जून को व्यवस्था परिवर्तन दिवस मनाएगी। इसी दिन बिजनौर से सत्ता परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। पार्टी बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए भागीदारी, सामाजिक न्याय और संविधान बचाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने यह बात शनिवार यहां प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारों से वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि मिशन-2027 के तहत इस यात्रा की शुरुआत की जाएगी। यात्रा की प्रमुख मांगों के संबंध में उन्होंने बताया कि पार्टी लोकभवन के सामने 10 विधानसभा मार्ग, लखनऊ स्थित बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा एवं अस्थि कलश स्थल को यथावत संरक्षित रखने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक को संगठित एवं जघन्य अपराध घोषित किया जाए। कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बच्चों को निशुल्क, समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रदेश के सभी परिवारों को मुफ्त सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवा की गारंटी, उत्तर प्रदेश की अति पिछड़ी जातियों को वर्तमान आरक्षण व्यवस्था से अतिरिक्त 15 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी शामिल रहेगी। युवा बेरोजगारी और पेपर लीक संकट, किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाला आवारा पशु की समस्या का मुद्दा भी यात्रा के मुद्दों में शामिल रहेगा।
उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर जाकर जनता से संवाद किया जाएगा तथा सामाजिक न्याय, संविधान संरक्षण और बहुजन सम्मान के मुद्दों पर जनसमर्थन जुटाया जाएगा। यात्रा के दौरान रैलियां, जनसभाएं, संवाद कार्यक्रम और पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी।
-
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद।