फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुष्मान मित्रों ने नियुक्ति की मांग के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आयुष्मान मित्रों ने शुक्रवार को अशोक मार्ग स्थित साचीज के कार्यालय में नियुक्ति की मांग के लिए प्रदर्शन किया। इससे पहले सभी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। आयुष्मान मित्रों का आरोप है कि निजी कंपनी के जरिये तैनाती देने का खेल चल रहा है। हजरतगंज अशोक मार्ग स्थित नवचेतना केंद्र में आयुष्मान भारत के नोडल दस्तावेजों को छिपा रहे हैं। शासन को गलत सूचना दे रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर आयुष्मान मित्रों को कुछ जिलों में स्वास्थ्य विभाग के जरिये अस्पतालों में तैनाती दी गई। लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर समेत अन्य जिलों के सीएमओ तैनाती नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर जन्मानजय मिश्रा, रोहित कौशल, संजय चौरसिया, सूरज, ध्रुव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें