रायबरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे प्रान सिंह में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए कक्षा आठ की छात्रा सुलोचना सम्मानित की गईं। ओवरआल चैंपियन का खिताब आयुष को मिला जबकि लीडरशिप के लिए अनामिका को सम्मानित किया गया।
कक्षा आठ में काजल प्रथम, आंचल द्वितीय, अनामिका तृतीय, कक्षा सात में अजय प्रथम, शालू द्वितीय, अमृता तृतीय, कक्षा छह में आंशु प्रथम, संजना द्वितीय व राज तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डलमऊ के खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक ने कहा कि विद्यालय का वातावरण और अनुशासन, वहां कार्यरत अध्यापकों की मेहनत और लगन को प्रदर्शित करते हैं। बीईओ ने स्मार्ट क्लास भी शुरू कराई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज पांडेय ने विद्यालय की व्यवस्था और पठन-पाठन पर प्रकाश डाला।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी ने ग्रामसभा स्तर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का संचालन कीर्ति मनोहर शुक्ला ने किया। इस मौके पर शांति देवी, सुनीता वर्मा, ममता यादव, दीपा शुक्ला, स्वाति यादव, अर्निका अग्रवाल, अंजलि मिश्रा व आनंद पाल सिंह आदि मौजूद रहे।