फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 'आयुष आपके द्वार' ओपीडी शुरू, 30 मरीजों को मिला लाभ

Tue, 02 Jun 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आयुष आपके द्वार योजना के तहत ओपीडी में रोगियों का इलाज करतीं चिकित्सक।
विज्ञापन
अयोध्या। आयुष विभाग की 'आयुष आपके द्वार' योजना के अंतर्गत छावनी क्षेत्र में होम्योपैथिक ओपीडी बुधवार को शुरू हुई। राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की ओर से यह पहल की गई है। पहले दिन 30 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श और दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि होम्योपैथी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। सैनिकों को सेवा के दौरान तनाव, अनिद्रा और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है। होम्योपैथिक चिकित्सा इन चुनौतियों के प्रबंधन में प्रभावी भूमिका निभा सकती है। चिकित्साधिकारी डॉ. रिचा पांडेय और इंटर्न कविता यादव ने ओपीडी का संचालन किया। प्राचार्य ने बताया कि होम्योपैथिक ओपीडी प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होगी। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर यादव, डॉ. विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें