फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी केस में आडवाणी समेत सभी आरोपियों पर चलेगा साजिश का मुकदमा

Tue, 30 May 2017 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
अयोध्या का व‌िवाद‌ित ढांचा ढहाए जाने के मामले में आज लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी आरोपियों की डिस्चार्ज याचिका खारिज हो गई है। सभी आरोप‌ियों पर चार्जफ्रेम हुए अब ट्रायल चलेगा। बता दें क‌ि आरोप‌ियों पर सारी धाराएं लगाई जाएंगी। वहीं लाल कृष्ण आडवाणी के वकील ने ड‌िस्चार्ज एप्लीकेशन खार‌िज होने के बाद कहा क‌ि अब हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी आरोपियों की कोर्ट ने जमानत मंजूर की। अयोध्या मामले में अदालत में पेश होने के ल‌िए भाजपा के बड़े नेता सुबह लखनऊ पहुंचे थे। सभी नेता वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचें यहां सीएम योगी आद‌ित्यनाथ ने वर‌िष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का स्वागत क‌िया। आडवाणी के साथ उनकी बेटी प्रत‌िभा आडवाणी भी मौजूद रहीं।

इसके बाद कोर्ट रूम में ट्रायल शुरू हुआ। सभी आरोप‌ियों को सीबीआई की चार्जशीट में लगाए गए आरोप पढ़कर सुनाए गए। भाजपा नेताओं पर अयोध्या का व‌िवाद‌ित ढांचा ग‌िराने और षडयंत्र रचने का आरोप है। 
विज्ञापन

   
विज्ञापन

कुछ यूं चला सुबह से घटनाक्रम

सुनवाई के ल‌िए जाते वकील
- सुबह वर‌िष्ठ बीजेपी नेता लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे वही सीएम योगी से मुलाकात हुई। आद‌ित्यनाथ आडवाणी और जोशी को वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर तक छोड़ने आए थे। करीब सवा बारह बजे लाल कृष्ण आडवाणी कोर्ट पहुंचे वहां उन्होंने क‌िसी से बात नहीं की उनकी कार सीधे कोर्ट के बाहर ले जाई गई। उनके अलावा साध्वी ऋतंभरा, उमा भारती भी कोर्ट पहुंची।

 इस दौरान सभी आरोपी सीबीआई के विशेष कोर्ट में हाजिर हुए। बता दें क‌ि सीबीआई की व‌िशेष कोर्ट इंस्टीट्यूट की तीसरी मंज‌िललि पर है लेक‌िन आरोप‌ियों की अ‌ध‌िक उम्र को देखते हुए जज ने ग्राउंड फ्लोर पर स्थ‌ित कमरे में ट्रायल रखने का न‌िर्देश द‌िया। इसी बीच कोर्ट के बाहर जय श्रीराम के नारे भी लगे।

-इसके बाद सभी आरोप‌ियों को न‌िजी मुचलके पर जमानत दी गई वहीं ड‌िस्चार्ज याच‌िका र‌िजर्व कर ली गई। कुछ देर बाद ड‌िस्चार्ज एप्लीकेशन खार‌िज कर दी गई। सभी आरोप‌ियों पर चार्जफ्रेम हुए अब ट्रायल चलेगा।
-  इसी मामले में छह अन्य आरोपियों महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदांती, बैकुंठ लाल शर्मा उर्फ प्रेमजी, चंपत राय बंसल, धर्म दास और सतीश प्रधान पर भी 30 मई को आरोप तय किए जाने हैं। इन सभी पर बाबरी मस्जिद गिराने का षड्यंत्र और अन्य आरोपों में ट्रायल चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें