फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड और फिजी में रामलीला करेगा अयोध्या का दल

Tue, 11 Oct 2016 03:36 PM IST
आलोक पराड़कर/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इन दिनों जहां जगह-जगह रामलीला की धूम मची हुई है, वहीं प्रदेश के संस्कृति विभाग का दल विदेश में रामलीला का मंचन करेगा। अयोध्या शोध संस्थान के तत्वावधान में अयोध्या की रामलीला का दल 14 से 18 अक्तूबर तक फिजी में और 21 से 24 तक न्यूजीलैंड में रामलीला के प्रदर्शन के साथ ही रामलीला पर चर्चाओं में हिस्सा लेगा। 
विज्ञापन


15 सदस्यीय दल 13 अक्तूबर को फिजी पहुंचेगा और 20 अक्तूबर तक विभिन्न नगरों में रामलीला के प्रदर्शन और रामलीला पर चर्चा में हिस्सा लेगा। 15 अक्तूबर को संस्थान के निदेशक योगेंद्र प्रताप सिंह रामायण की वैश्विक यात्रा पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन देंगे। यह दल 21 अक्तूबर को न्यूजीलैंड जाएगा और 22 से 24 अक्तूबर तक वहां रामलीला का प्रदर्शन करेगा और रामलीला पर चर्चा में हिस्सा लेगा।  
विज्ञापन

थाईलैंड का दल लखनऊ में करेगा रामलीला

डेमो प‌िक
हालांकि अब देश की कई रामलीला समितियों में महिलाएं महिला चरित्रों की भूमिकाएं करने लगी हैं लेकिन विदेश जा रहे इस दल में पुरुष ही महिला चरित्रों की भूमिकाएं निभाएंगे। 

दल में शामिल संतोष कुमार दुबे कौशल्या और अनूप कैकेई की भूमिका निभाएंगे। रामलीला का निर्देशन कर रहे हरिप्रसाद राम की भूमिका निभाएंगे जबकि सुनील लक्ष्मण, प्रेम नारायण शर्मा परशुराम तथा गणेश रावण और दशरथ की भूमिकाएं करेंगे।

जहां भारतीय दल विदेश में रामलीला का मंचन करेगा, वहीं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत थाईलैंड के कलाकार लखनऊ में रामलीला का प्रदर्शन करेंगे। वे ऐशबाग रामलीला में भाग लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें