फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिलकर शांत हुए संत, बोले-जब सरकारी बनवाई है तो नाराज कैसे हों

Thu, 07 Jun 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी से मुलाकात करते संत।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात के पहले अयोध्या के जो संत भाजपा और सरकार को लेकर काफी नाराज दिख रहे थे। वे ही बृहस्पतिवार को यहां जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और बातचीत के बाद उनके आवास से बाहर निकले तो खुश थे।

विज्ञापन


ऐसा लग ही नहीं रहा था कि ये वहीं संत हैं जिनके निशाने पर दो दिन से भाजपा थी। संतो का नेतृत्व कर रहे दिंगबर अखाड़े के महंत सुरेश दास ने कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत हुई। हम लोग संतुष्ट हैं। नाराजगी दूर हो गई है। वैसे भी हम लोगों ने ही जब सरकार बनवाई है तो स्थायी रूप से नाराज कैसे रह सकते हैं।

संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि राम मंदिर का निर्माण होगा। इसके अलावा सरकार ने सरयू महोत्सव मनाने में सहायता देने के साथ अयोध्या के विकास और सौंद्रर्यीकरण के कामों को तेज करने का भी आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

मुलाकात से पहले बोले 

संतो के साथ सीएम योगी
हालांकि सीएम आवास में जाने से पहले संतो का कहना था कि मंदिर मुद्दे को भाजपा गंभीरता से नहीं ले रही है, जबकि इसी मुद्दे के बल पर प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है। दोनों जगह सरकार होने के बाद भी राम मंदिर के निर्माण में देरी हो रही है।

राम मंदिर निर्माण के मामले में भाजपा नेताओं की ओर से तरह-तरह के बयान आ रहे हैं। संत समाज चाहता है कि लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाए। सुरेश दास ने कहा कि हम लोग राम मंदिर के निर्माण और अयोध्या के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से वार्ता करने आए हैं।

मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय का इंतजार

सीएम योगी
संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि अयोध्या का विकास भी होगा और राम मंदिर का निर्माण भी होगा। पर, हमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रतीक्षा करनी होगी। संतों ने कहा कि 25 जून को अयोध्या में संत सम्मेलन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री भी आएंगे तो इन मुद्दों पर आगे चर्चा होगी। संतो के साथ अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के अलावा अन्य कई संत शामिल थे।

संत बोले, हम नकवी को नहीं जानते

मुख्तार अब्बास नकवी
दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास सहित सभी संत केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के उस बयान से नाराज थे जिसमें उन्होंने कहा था भाजपा, 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राम मंदिर नहीं बल्कि विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। सुरेश दास ने कहा, ‘हम नकवी को नहीं जानते, हम तो भाजपा को जानते हैं। राम मंदिर का निर्माण भाजपा का एजेंडा रहा है। इसी मुद्दे की बदौलत भाजपा मजबूत हुई है।’
विज्ञापन

संतों की मांग व आश्वासन

अयोध्या - फोटो : amar ujala
  • अयोध्या सरयू महोत्सव को सरकार देगी 10 लाख
  • पौने तीन करोड़ रुपये से कुंडों का पुनरुद्धार
  • सरकार का आश्वासन, सरयू में सीधे नहीं गिरेंगे नाले
  • सरकारी अभिलेखों में घाघरा की जगह सरयू नाम दर्ज होगा
  • राम की पैड़ी का सुंदरीकरण जल्द पूरा होगा, स्वच्छ जल होगा
  • अयोध्या के परिक्रमा मार्गों को सुधारीकरण व सौंद्रीयकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें