फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: शराब के पैसे मांगने पर सेल्समैन को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज किया गया

Sat, 24 Aug 2024 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

शराब की दुकान पर पैसे मांगने के विरोध पर युवक व उसके साथी हमलावर हो गए। दुकान का गेट तोड़कर अंदर घुस आए और लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे। इसके बाद उपद्रवी भाग निकले।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के पैसे मांगने पर मनबढ़ युवकों ने सेल्समैन को जमकर पीटा। घायल सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर अरवत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बुधवार देर रात की है। सेल्समैन संदीप पाल ने बताया कि बुधवार की रात लगभग नौ बजे भूपेंद्र सिंह आपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ आया और अंग्रेजी शराब की मांग की।

शराब देने के बाद जब पैसे मांगे तो वे सब आक्रामक हो गए और दुकान का गेट तोड़कर अंदर घुस आए और लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे। इसके बाद उपद्रवी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में संदीप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कराकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें