फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: महाकुंभ से पहले बदले जाएंगे राम मंदिर में दर्शन और प्रसाद वितरण के नियम, मकर संक्रांति से होगा बदलाव

Wed, 11 Dec 2024 07:48 PM IST
रोहित मिश्र नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Ayodhya Ram Temple: महाकुंभ के पहले राम मंदिर में दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। इस दौरान वीआईपी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते ट्रस्ट ने दर्शन की प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। 
 
विज्ञापन
महाकुंभ के दौरान राम मंदिर में रहेगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 महाकुंभ को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। महाकुंभ का शुभारंभ मकर संक्रांति से होगा। उससे पहले राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के स्लॉट को बढ़ा दिया गया है। अब राम मंदिर में वीआईपी दर्शन का स्लॉट छह से बढ़कर सात हो गया है। सुबह 11 से 12 बजे के बीच भी श्रद्धालु वीआईपी दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस समय राम मंदिर में रोजाना 70 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। पर्व-त्योहारों व वीकेंड पर यह संख्या बढ़कर दोगुना हो जाती है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पास के माध्यम से वीआईपी दर्शन की सुविधा है। इसके लिए ट्रस्ट दो तरह का पास जारी करता है। एक सुगम दर्शन पास व दूसरा विशिष्ट दर्शन पास। इन दोनों पास के माध्यम से श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन की सुविधा प्राप्त होती है। साथ ही ट्रस्ट ने वीआईपी दर्शन के लिए छह पाली यानी स्लॉट भी निर्धारित कर रखा है। पहला स्लॉट सुबह सात से नौ बजे, फिर नौ से 11, दोपहर डेढ़ से तीन, तीन से पांच, पांच से सात और सात से नौ बजे का था। हर एक स्लॉट में पांच सौ पास जारी किए जाते हैं।

राम मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कभी-कभी सारे स्लॉट फुल हो जाते हैं, ऐसे में वीआईपी दर्शन कराने में असुविधा होती है। इसको देखते हुए ट्रस्ट ने सुबह 11 से 12 बजे का एक नया स्लॉट बना दिया है। पहले सुबह 11 से एक बजे के स्लॉट में वीआईपी दर्शन की सुविधा नहीं थी, क्योंकि दोपहर 12:15 बजे रामलला की भोग आरती होती है फिर 12:30 से 1:30 तक मंदिर बंद रहता है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि वीआईपी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या व आगामी कुंभ मेले को देखते हुए स्लॉट में वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर परिसर में बढ़ेगा प्रसाद काउंटर

राम मंदिर की नवीन तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
 महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को रामलला का प्रसाद मिल सके इसके लिए ट्रस्ट राममंदिर परिसर में प्रसाद का काउंटर बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। महाकुंभ में रोजाना दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने की संभावना है। इसको देखते हुए ट्रस्ट प्रसाद का काउंटर बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। मकर संक्रांति से काउंटर बढ़ा दिए जाएंगे।

महाकुंभ को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सुविधाएं विकसित करने की योजना बना रहा है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि महाकुंभ के दौरान यदि दो लाख श्रद्धालु भी रामलला के दरबार में रोजाना पहुंचेंगे तो कोई असुविधा नहीं होगी। सभी श्रद्धालुओं को ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क प्रसाद दिया जाता है। इसके लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। 

तीन काउंटर श्रीराम जन्मभूमि पथ पर व एक काउंटर वीआईपी दर्शन मार्ग पर बनाया गया है। डॉ़ अनिल ने बताया कि प्रसाद के पैकेट भी अधिक बनवाए जाएंगे, ताकि सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद मिल सके। इसके अलावा परिसर में चल रहे सड़कों के निर्माण का कार्य भी 14 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। परिसर में इधर-उधर पड़ी निर्माण सामग्री को भी व्यवस्थित कराया जा रहा है। जूता-चप्पल रखने के लिए एक भवन के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें