फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS के मुस्लिम विंग ने अयोध्या में रखी इफ्तार पार्टी, गाय के दूध से खोला रोजा

Thu, 15 Jun 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित इफ्तार सम्मेलन में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार - फोटो : indian express
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (आरआरएम) के मुस्लिम विंग ने अयोध्या में एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस इफ्तार में मुसलमानों ने गाय के दूध के साथ अपना रोजा खोला।  
विज्ञापन


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित इफ्तार सम्मेलन में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार इफ्तार पार्टी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कुमार ने बताया कि मुसलमानों ने इफ्तार पर एक शपथ ली थी कि वे बीफ नहीं खायेंगे क्योंकि यह बीमारी का कारण बनता है। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिमों ने यह भी सहमति व्यक्त की कि गाय का दूध स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और इसमें औषधीय मूल्य निहित हैं। 

एमआरएम ने शहर के प्रमुख मुस्लिम निवासियों को रोजा इफ्तार में रोजा तोड़ पहले भोजन के लिए आमंत्रित किया था। इंद्रेश कुमार आगे कहा कि सभा ने भी गायों को बचाए रखने के लाभों को स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस्लाम सहित किसी भी धर्म में गाय वध करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें