फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: भीड़ के मामले में टूटा प्राण प्रतिष्ठा के समय का रिकॉर्ड, सात दिनों में 18 लाख लोग पहुंचे राम मंदिर

Thu, 30 Jan 2025 11:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Ayodhya Ram temple darshan: महाकुंभ में आ रही भीड़ का असर ही है कि अयोध्या में दर्शन करने वाली भीड़ ने एक रिकॉर्ड कायम किया है। इतनी भीड़ प्राण प्रतिष्ठा के समय पर भी नहीं आई थी। 
विज्ञापन
अयोध्या में भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह अयोध्या की ओर है। श्रद्धालुओं की भीड़ नया कीर्तिमान भी बना रही है। रामलला के दरबार में भक्तों की भीड़ इस कदर उमड़ रही है कि राममंदिर ट्रस्ट को व्यवस्थाएं बदलनी पड़ी। सात दिनों में रामलला के दरबार में 18 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जबकि प्राण प्रतिष्ठा के बाद सात दिनाें में 16़ 50 लाख श्रद्धालु आए थे।

विज्ञापन


23 जनवरी से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। इन दिनाें रामलला के दरबार में रोजाना ढ़ाई से तीन लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 26 से 29 जनवरी के बीच रोजाना तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन की ललक को देखते हुए मंदिर सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक निरंतर खुल रहा है। इससे पहले मंदिर सुबह सात बजे से रात 9:30 बजे तक खुलता था। 

भीड़ की स्थिति यह है कि रामलला को दोपहर में विश्राम भी नहीं कराया जा रहा है। भोग आरती के लिए महज 10 मिनट के लिए मंदिर का पट दोपहर 12:30 बजे बंद किया जाता है। इसके बाद मंदिर लगातार 11 बजे तक खुला रहता है।
विज्ञापन


एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि राममंदिर इन दिनों रोजाना 18 घंटे खुल रहा है। भीड़ नियंत्रण के लिए गेट नंबर तीन को भी खोल दिया गया है। अब श्रद्धालुओं की निकासी रामजन्मभूमि पथ के बजाय गेट नंबर तीन से ही हो रही है। एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी, पुलिस के जवान राममंदिर की सुरक्षा में लगे हैं। हाईटेक कंट्रोल रूमें से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। लाउड स्पीकार के माध्यम से श्रद्धालुओं को हर सुविधा की निरंतर जानकारी दी जा रही है। खोया पाया कैंप भी परिसर में स्थापित किया गया है।

अस्पताल में हो रहा नि:शुल्क इलाज, पिलाया जा रहा पानी

राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट के 200 स्वंय सेवक श्रद्धालुओं की सेवा में लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को पानी भी पिलाया जा रहा है। तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में बीमार श्रद्धालुओं का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। ट्रस्ट की टीम 24 घंटे व्यवस्थाओं की मानीटरिंग कर रही है। तीर्थ क्षेत्र पुरम के दरवाजे भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। जिन श्रद्धालुओं को रहने-खाने की सुविधा नहीं मिल रही है वह तीर्थ क्षेत्र पुरम बागबिजेसी में रूक सकते हैं। वहीं बजरंग दल की ओर से टेढ़ीबाजार पर बृहस्पतिवार को नि:शुल्क प्रसाद वितरण भी किया गया।

22 जनवरी 2024 के बाद सात दिनों में आए श्रद्धालु

23 जनवरी- चार लाख
24 जनवरी-2़ 50 लाख
25 जनवरी-2़ 50 लाख
26 जनवरी- दो लाख
27 जनवरी- दो लाख
28 जनवरी-दो लाख
29 जनवरी- 1़ 50 लाख
विज्ञापन

22 जनवरी 2025 के बाद सात दिनों में आए श्रद्धालु

अयोध्या राम मंदिर में उमड़ी भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
23 जनवरी- 2़ 13 लाख
24 जनवरी- 1़ 84 लाख
25 जनवरी- 1़ 70 लाख
26 जनवरी- 3़ 34 लाख
27 जनवरी- 3़ 12 लाख
28 जनवरी- तीन लाख
29 जनवरी- 3़ 09 लाख

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें