फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामनगरी को मिली बड़ी सौगात, अब अयोध्या से वाराणसी तक दौड़ेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस

Wed, 27 Aug 2025 02:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी अयोध्या को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। अब अयोध्या और वाराणसी के बीच जनता को तेज रफ्तार कनेक्टिविटी मिलेगी। इस पर अयोध्यावासियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंची वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या को बड़ी सौगात मिली है। अब अयोध्या से वाराणसी तक एक और वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस जो अब तक मेरठ से लखनऊ तक चल रही थी उसे आगे बढ़ाकर अयोध्या धाम से वाराणसी कैंट तक कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था से न सिर्फ अयोध्या बल्कि वाराणसी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को सीधी व तेज रफ्तार कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

विज्ञापन


बुधवार को जब ट्रेन वापस वाराणसी से अयोध्या धाम स्टेशन पहुंची तो वहां माहौल बेहद उत्साहजनक रहा। इस अवसर पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान और भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया और इस नई सौगात को ऐतिहासिक बताया।

ये भी पढ़ें - नियुक्ति पत्र वितरण समारोह: सीएम योगी बोले- 20 साल से बीमार मानसिकता के लोगों ने यूपी को बीमारू राज्य बना दिया था
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधायक का स्टीकर लगी एसयूवी से दरोगा को कुचलने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को छोड़ा सिर्फ गाड़ी सीज की
विज्ञापन


इस मौके पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो ट्रेनें बंद कर दी गई थीं, उन्हें पुनः शुरू किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट के बीच स्थित आचार्य नरेंद्र देव सिटी स्टेशन को फिर से चालू करने की मांग उठाई। सांसद ने यह भी कहा कि अयोध्या धाम में ट्रेनों का ठहराव बहुत सीमित है, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को असुविधा होती है। इस ठहराव को बढ़ाने के लिए वे रेल मंत्री से वार्ता करेंगे।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से अयोध्या-वाराणसी रूट पर यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें तेज, सुरक्षित व आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले इन दोनों शहरों के बीच यह ट्रेन पर्यटन को भी नया आयाम देने जा रही है। अयोध्या और वाराणसी के बीच यह आधुनिक कनेक्टिविटी आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और गति देगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें