राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र।
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक मंगलवार को समाप्त हुई। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सबसे बड़ी चुनौती परकोटा के निर्माण कार्य को लेकर है।