अयोध्या जोन के आईजी का कहना है कि हम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां कर रहे हैं। एजेंसियों से समन्वय बना रहे हैं। आम जनता से 23 जनवरी के बाद दर्शन के लिए आने की अपील कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश-विदेश के मेहमान आ रहे हैं। ऐसे में नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने के साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि 'हम सभी तैयारियां कर रहे हैं...रिहर्सल भी की जा रही है। सभी एजेंसियों के साथ समन्वय बना रहे हैं...ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है...मेहमानों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं...हमने सभी लोगों से अपील की है कि 23 जनवरी के बाद दर्शन करने के लिए आए...।'