अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए काशी से विद्वानों की टीम अयोध्या पहुंच चुकी है। गुरुवार को इन आचार्यों ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात कर 16 से 22 जनवरी तक चलने वाले पूजन कार्यक्रम पर चर्चा की। ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 22 जनवरी तक परिवहन निगम की बसों में बजेंगे राम भजन, दिए गए निर्देश, राममय होगा माहौल ये भी पढ़ें - बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी को प्राण प्रतिष्ठा का मिला निमंत्रण, सफाई अभियान में भी किया योगदान आचार्य सुरेश कृष्ण शास्त्री ने बताया कि पूजन के दौरान वे लोग रामलला की मूर्ति देख सकेंगे लेकिन जनता के लिए 22 जनवरी तक इसे गोपनीय रखा जाएगा। आचार्य ने अमर उजाला के संवाददाता प्रदीप अवस्था से बात की और पूजन विधि भी साझा की।