फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : निर्वाणी अनी अखाड़ा ने अब राम मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ दी तहरीर, जमीन खरीद में घोटाले का आरोप

Tue, 17 Aug 2021 07:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

धर्मदास ने ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय सहित कई लोगों को आरोपित करते हुए जमीन खरीद मामले की जांच करने की मांग की है। महंत धर्मदास ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए मिले दान के पैसा का ट्रस्ट द्वारा दुरूपयोग किया गया है।
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत धर्मदास ने मंगलवार को राम जन्मभूमि थाने में राममंदिर ट्रस्ट के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में धर्मदास ने ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय सहित कई लोगों को आरोपित करते हुए जमीन खरीद मामले की जांच करने की मांग की है। महंत धर्मदास ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए मिले दान के पैसा का ट्रस्ट द्वारा दुरूपयोग किया गया है। उन्होंने चंपत राय, अनिल मिश्रा सहित अन्य के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को भी शीघ्र पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग करेंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व आप सांसद संजय सिंह ने भी जमीन खरीद मामले में तहरीर दी थी, जिस पर अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। रामजन्मभूमि थाना प्रभारी ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें