तपस्वी छावनी के महंत सर्वेश्वर दास का मंगलवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। सर्वेश्वर दास के निधन से अयोध्या में शोक की लहर है। कल सुबह सरयू के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।