फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : पति बना हैवान, पत्नी को ट्रक के नीचे धकेला, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

Fri, 05 Aug 2022 10:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

पति ने पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए चलती ट्रक के आगे धकेल कर निर्मम हत्या कर दी और हत्या को दुर्घटना बताने का प्रयास किया गया, लेकिन सीसीटीवी से उसकी करतूत उजागर हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में एक पति ने अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए चलती ट्रक के आगे धकेल कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देने के लिए मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच मृतका के भाई ने अयोध्या कोतवाली में तहरीर दी और अपने जीजा पर हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बीते सोमवार की है।

विज्ञापन

पुलिस जब घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची तो पुलिस ने मृतका आरती को लावारिस अवस्था में मृतक पाया।पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को जब पुलिस ने खंगाला तो पुलिस सकते में आ गई सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति किसी महिला को ट्रक के सामने ढकेल कर जाता हुआ दिखा। जिसके बाद पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास तेज किया कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के होटल और लॉज में पता करने पर मृतका की शिनाख्त हो पाई।

 

मृतका को उसके ही पति ने ट्रक के आगे धकेल करके हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देने की नियत से सुबह 4:30 बजे वह अपनी पत्नी को मॉर्निंग वॉक के बहाने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ले गया था।दरअसल मृतका और उसके पति में पहले से ही अनबन चल रही थी। सीओ अयोध्या डॉ राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पति गंभीरा निवासी चमनगंज बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें