फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 घंटे सील रहेगा अयोध्या-लखनऊ हाईवे : भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, रूट डायवर्जन लागू

Mon, 31 Oct 2022 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

चौदहकोसी परिक्रमा के दौरान अयोध्या के अंदर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध एक नवंबर की दोपहर से लागू कर दिया जाएगा। इसके अंतर्गत सहादतगंज बूथ नंबर एक से सहादतगंज हनुमानगढ़ी की तरफ, मकबरा तिराहा से रामनगर तिराहा की तरफ, अग्रेसन चौराहा से रामनगर तिराहे की ओर व देवकाली बाईपास से दर्शननगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
चौदहकोसी परिक्रमा के दौरान अयोध्या में रहेगा रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौदहकोसी परिक्रमा मंगलवार रात तय मुहूर्त पर 12:48 बजे शुरू होगी। परिक्रमा में इस बार भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। इसके तहत एक नवंबर को दोपहर 12 बजे से दो नवंबर की रात 11 बजे तक कुल 35 घंटे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके चलते लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, गोंडा व बहराइच रूटों पर डायवर्जन का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


अयोध्या व फैजाबाद शहर की परिधि पर 14 कोसी परिक्रमा पथ की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है। परिक्रमा के मद्देनजर नगरी में सोमवार  शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। लाखों भक्त अपनी सुविधा अनुसार परिक्रमा पथ पर जहां से निकलेंगे, वहीं समापन करेंगे। अयोध्या का पौराणिक कार्तिक मेला एक नवंबर से शुरू होगा। जिसका प्रमुख आयोजन चौदहकोसी परिक्रमा एक व दो नवंबर को व पंचकोसी परिक्रमा तीन व चार नवंबर को होगी। पूर्णिमा स्नान मेला आठ नवंबर को है। ऐसे में एक नवंबर की सुबह से ही भक्तों का रेला देर रात तक अयोध्या में उमड़ना शुरू होगा। चौदहकोसी परिक्रमा पथ रामनगरी व फैजाबाद दोनों शहरों से होकर तो जाता है। कई जगह हाईवे के पास से गुजरता है। ऐसे में 20 से 25 लाख भक्तों के आने के अनुमान के बाद शासन के गृह व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने डीएम-एसएसपी से समीक्षा के बाद हाईवे पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित करते हुए रूट डायवर्जन का फैसला लिया है।

भक्तों के लिए बन रहा होल्डिंग एरिया
सीओ अयोध्या डॉ.राजेश तिवारी ने बताया कि शहर के अंदर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध एक नवंबर की दोपहर 12 बजे से परिक्रमा समाप्ति तक लागू रहेगा। हाईवे पर यातायात डायवर्जन का खाका खींच लिया गया है। बताया कि इस बार एक नई व्यवस्था की जा रही है। जहां-जहां रेलवे क्रॉसिंग हैं उससे करीब पांच सौ मीटर पहले ही होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। ट्रेनों के आवागमन के समय यहां श्रद्धालुओं को रोका जाएगा। इस जगह श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने व बैठने की भी व्यवस्था रहे ऐसी तैयारी है।
विज्ञापन


परिक्रमा का शुभ मुहूर्त
चौदहकोसी परिक्रमा : 01 नंबवर की रात 12:48 बजे से 02 की रात 10:33 बजे तक।
पंचकोसी परिक्रमा : 03 नवंबर की रात 8:30 बजे से 04 को शाम 6:43 बजे तक।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान : 07 नवंबर की दोपहर 3:37 बजे से 08 की दोपहर 3:33 बजे तक।

सरकारी, एंबुलेंस व श्रद्धालुओं के वाहन डायवर्जन से मुक्त
एक नवंबर की दोपहर 12 बजे से दो नवंबर की रात तक कुल 35 घंटे लखनऊ से बस्ती तक फोरलेन हाईवे पर लागू डायवर्जन व्यवस्था सरकारी वाहन, एंबुलेंस, श्रद्धालुओं के वाहनों पर लागू नहीं होगी।

 

शहर के अंदर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक

चौदहकोसी परिक्रमा के दौरान शहर के अंदर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध एक नवंबर की दोपहर से लागू कर दिया जाएगा। इसके अंतर्गत सहादतगंज बूथ नंबर एक से सहादतगंज हनुमानगढ़ी की तरफ, मकबरा तिराहा से रामनगर तिराहा की तरफ, अग्रेसन चौराहा से रामनगर तिराहे की ओर व देवकाली बाईपास से दर्शननगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर की ओर से लखनऊ व गोरखपुर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन देवकाली बाईपास होकर जाएंगे। इसके अलावा गुदड़ी चौराहा से धारा रोड, गुप्ता होटल तिराहा से गैस गोदाम की तरफ, मोहबरा चौराहे से साथी तिराहा की तरफ, बालूघाट बैरियर से रामघाट चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यहां खड़े होंगे श्रद्धालुओं के वाहन
श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए 17 स्थान चिह्नित किए गए हैं। गोरखपुर, बस्ती से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन साकेत पुल के बाएं ढलान पर, गोरखपुर, बस्ती से आने वाले भारी वाहन हाईवे पर बने नए रोडवेज बस स्टैंड परिसर में पार्क होंगे। गोंडा से आने वाले सभी प्रकार के श्रद्धालुगण के वाहन साकेतपुल के बाएं ढलान पर बनी पार्किंग में पार्क होंगे। लखनऊ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रामसेवकपुर में भारी वाहन व सत्यदेवपुरम पार्किंग में चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन पार्क होंगे।
 
विज्ञापन

जिले की सीमा पर इस तरह होगा डायवर्जन

- लखनऊ से गोरखपुर मार्ग- गोरखपुर/बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड करनेलगंज, उतरौला, डुमरियागंज से गोरखपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- गोरखपुर से लखनऊ मार्ग- गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को डुमरियागंज से उतरौला, जरवल रोड करनेलगंज, बाराबंकी से होकर लखनऊ भेजा जाएगा।
- गोंडा/बलरामपुर मार्ग- लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन- जनपद गोंडा के मनकापुर से ही रोककर करनेलगंज, जनवल रोड, रामनगर चौराहा होते हुए बाराबंकी व लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
- इलाहाबाद/सुल्तानपुर मार्ग- इलाहाबाद व सुल्तानपुर से अयोध्या होकर जनपद बस्ती, गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहनों को सुल्तानपुर से ही कटका, सेमरी, महरुआ, अंबेडकरनगर, बस्ती होते हुए गोरखपुर की ओर भेजा जाएगा।
-अंबेडकरनगर मार्ग- अयोध्या होकर बस्ती/गोरखपुर से जाने वाले वाहनों को अंबेडकरनगर से ही टांडा रोड, बस्ती गोरखपुर की ओर से भेजा जाएगा।
- रायबरेली-अमेठी की ओर से अयोध्या मार्ग- बस्ती/गोरखपुर की ओर आने वाले वाहनों को अमेठी से ही सुल्तानपुर, कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर की ओर भेजा जाएगा।
- गोरखपुर से रायबरेली अमेठी मार्ग- वाहनों को दोहरीघाट से आजमगढ़, शाहगंज, कादीपुर, सुल्तानपुर, अमेठी होकर रायबरेली की ओर भेजा जाएगा।
- लखनऊ से आजमगढ़ मार्ग- वाहनों का वाया सुल्तानपुर कटका चौराहे, सेमरी, महरूआ, अंबेडकरनगर से डायवर्जन।
- गोंडा से अयोध्या मार्ग- वाहनों का लकड़मंडी से बस्ती हाईवे की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें