खालिस्तानी आतंकी गुर पतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। उसने यह धमकी अपना वीडियो जारी करते हुए दी है।
आतंकी पन्नू ने कहा है कि 16-17 नवंबर को राम मंदिर में हिंसा होगी। इस धमकी भरे वीडियो की जानकारी मिलने के बाद यहां राम जन्मभूमि परिसर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी खुद भी मौके पर मौजूद हैं और परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।
राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। इस बारे में फिलहाल कोई अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।