फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: अत्याधुनिक सुविधाओं वाले क्रूज का शुक्रवार से संचालन, 100 यात्रियों को लेकर करेगा 18 किमी की यात्रा

Wed, 06 Sep 2023 11:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह बोट पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। इसमें निचले और ऊपरी हिस्से में डेक होंगे। 
विज्ञापन
जटायु क्रूज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम नगरी अयोध्या के चौधरी चरण सिंह घाट से आठ सितंबर को जटायु क्रूज बोट शिप का संचालन शुरू किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह बोट सरयू की लहरों पर रोमांचक यात्रा का अनुभूति कराएगा। 70 से 100 यात्रियों की क्षमता वाली यह बोट गुप्तार घाट तक लगभग 18 किमी. की यात्रा तय करेगी।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह बोट पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। इसमें निचले और ऊपरी हिस्से में डेक होंगे। यात्री इससे शहर की समृद्ध विरासत, प्राचीन मंदिरों व विभिन्न घाटों का दर्शन कर सकेंगे। इस बोट पर मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक दर्शन का भी अनुभव मिलेगा। 

उन्होंने इसके उद्घाटन अवसर पर शहर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। अयोध्या क्रूज लाइंस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी राहुल शर्मा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि यात्रियों को एक अविस्मरणीय यात्रा का अनुभव दें। एक अल्ट्रा लक्जरी क्रूज भी तैयार किया जा रहा है। जिसे पुष्पक विमान नाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें