फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर को उड़ाने की साजिश: आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई, अपिरिचत को न रोकने की हिदायत

Sat, 08 Mar 2025 08:26 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में राममंदिर के आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं, लोगों को अपरिचित व्यक्ति को न रोकने की हिदायत दी गई है। कई इलाकों में नए सिरे से प्रकाश व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में जिले के मिल्कीपुर निवासी एक संदिग्ध आंतकी के पकड़े जाने के बाद अयोध्या में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि राममंदिर को उड़ाने की साजिश रची जा रही थी। इसको देखते हुए पिछले तीन-चार दिनों से राममंदिर व आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार रात सुरक्षा बलों ने राममंदिर के आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को हिदायत दी कि अपने घर में अपरिचित को न रोकें।

विज्ञापन


एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे की अगुवाई में सुरक्षाबलों ने राममंदिर के आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार रात भ्रमण कर संदिग्ध मिले युवकों से पूछताछ की। कटरा, दुराही कुंआ, जैन मंदिर के पीछे, टेढ़ीबाजार आदि क्षेत्रों में रह रहे लोगों को घर में किसी भी अपरिचित को न रोकने की हिदायत दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि कोई संदिग्ध, व्यक्ति व वस्तु दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

एसपी सुरक्षा ने बताया कि राममंदिर से सटे इलाकों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सभी कैमरे काम कर रहे हैं, पूरा इलाका कैमरे की नजर में है। कुछ इलाकों में प्रकाश व्यवस्था का अभाव था, ऐसे इलाकों में नए सिरे से प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। कई जगहों पर झाड़ियां उग आई हैं, इसको साफ करने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है। मंदिर के आसपास की दुकानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। दुकानदारों से भी सहयोग की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें