फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या हाइवे धंसा, मरम्मत के बाद यातायात सुचारु, कुकरैल पिलर के पास कराना पड़ेगा स्थाई काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुकरैल फ्लाईओवर के ठीक नीचे मंगलवार को करीब दो गुणा दो वर्गमी में सड़क धंस गई। बताया जा रहा है कि भारी वाहनों के निकलने से अयोध्या हाइवे का यह हिस्सा धंस गया। इसकी वजह से आधी लेन पर आवागमन रोकना पड़ा। हालांकि देर शाम सड़क को अस्थाई रूप से बना कर ट्रैफिक शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने बताया कि शायद ठंडक पाने के लिए सूअरों ने नीचे मिट्टी खोद दी, जिसकी वजह से पिलर के पास से अंदर कहीं से पानी रिसा और सड़क धंस गई।पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजीव राय ने सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी। जेसीबी लगाकर यहां सड़क में हुए गड्ढ़े को भरा गया।
फिलहाल अस्थाई निर्माण
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता हरीश चंद पाल ने बताया कि अस्थाई रूप से सड़क को बना दिया गया है। इससे शाम के बाद वाहन चलने लगे। लेकिन पूरी तरह दिक्कत खत्म नहीं हुई है। बारिश के समय सड़क दोबारा धंसने की आशंका रहेगी। ऐसे में इस दिक्कत को खत्म करने के लिए कार्ययोजना बनाकर स्थाई समाधान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें