मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोबाइल फोन, पेन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश पर रोक लगा रखी है। श्रद्धालु केवल पर्स और चश्मा साथ ले जा सकते हैं। मंदिर परिसर में बाहर से प्रसाद, फूल, माला या नारियल ले जाने की अनुमति नहीं है। दर्शन के बाद ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को इलायची दाने का प्रसाद वितरित किया जाता है।
सामान्य दर्शन पास में भी बढ़ी रुचि
सावन माह में श्रद्धालुओं में सामान्य दर्शन पास में भी रुचि बढ़ी है। सामान्य दर्शन पास के भी सभी स्लॉट 16 जुलाई तक फुल हो गए हैं। सामान्य दर्शन पास के माध्यम से श्रद्धालु परिसर के सभी मंदिरों (सप्तमंडपम, परकोटा, कुबेर टीला) में दर्शन-पूजन कर पाते हैं, यह पास केवल ऑनलाइन ही बनाए जाते हैं। एक पास पर केवल पांच लोगों को ही दर्शन की अनुमति होती है।