फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा और अयोध्या में फर्जी वोटिंग को लेकर मारपीट, बसपा प्रत्याशी को ले गई पुलिस

Wed, 22 Nov 2017 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोंडा के मारवाड़ स्कूल पोलिंग बूथ पर बुधवार दोपहर सभासद के बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच फर्जी वोट‌िंग को लेकर झड़प हो गई। वार्ड नंबर चार से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इजराइल और निर्दलीय अबोले ने एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसी को लेकर दोनों में तीखी झड़प हो गई। माहौल बिगड़ने से पहले वहां मौजूद पुलिस बल ने दोनों को काबू में किया फिर बसपा प्रत्याशी को साथ पकड़कर कोतवाली ले गई। 

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी और सपा समर्थक भिड़े
अयोध्या के कटरा मतदान बूथ पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने वहां मौजूद सपा समर्थकों पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगा दिया। इतने में वहां मौजूद सपा के करीब 6-7 समर्थकों और पुजारी के समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन

वहां मौजूद पुलिस टीम और लोगों के समझाने बुझाने पर सभी किसी तरह शांत हुए। इसके बाद दोनों ही पक्ष के लोग थाने पहुंचे। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें