फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: श्रद्धालु न मिलने से राम नगरी की हवाई दर्शन योजना हुई धड़ाम, पूरे दिन खाली खड़ा रहता है हेलीकॉप्टर

Mon, 12 May 2025 09:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Ayodhya air darshan scheme: अयोध्या में आ रहे भक्तों को नगरी का हवाई दौरा कराने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई थी। ग्राहक न मिलने से यह सेवा चल नहीं पा रही है। 
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवा नहीं हो सकी सफल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान से श्रद्धालुओं को रामनगरी का दीदार कराने के लिए 19 फरवरी को शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा कुछ ही दिनों में फेल हो गई। अयोध्या के हवाई दर्शन की योजना हवा-हवाई साबित हुई। आलम यह है कि हवाई दर्शन के लिए श्रद्धालु ही नहीं मिल रहे हैं। शुरुआत के एक सप्ताह तक तक श्रद्धालुओं ने इस सेवा का आनंद उठाया लेकिन उसके बाद रुचि घट गई।

विज्ञापन


इस सेवा के तहत श्रद्धालुओं को आठ मिनट में पूरे अयोध्या धाम का हवाई दर्शन कराया जा रहा था। एक बार में छह लोग बैठक सकते थे। इसमें पांच यात्री और एक पायलट होता था। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यह सुविधा थी। एक यात्री का किराया 4130 रुपये तय किया गया था। सरयू अतिथि गृह के सामने बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर उड़ता था। यात्रा करने के लिए सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग होती थी, लेकिन इस समय हेलीकॉप्टर तो हेलीपैड पर खड़ा है, लेकिन श्रद्धालु नहीं आ रहे थे।

करतलिया आश्रम के महंत रामदास ने कहा कि बिना किसी होमवर्क के पर्यटन सेवाएं शुरू करना उचित नहीं है। पहले अयोध्या का भौगोलिक अध्ययन करना होगा। यहां के माहौल को समझना होगा। हेलीकॉप्टर से आठ मिनट में अयोध्या के हवाई दर्शन के लिए जो किराया तय किया गया था वह कहीं अधिक था। सामान्य श्रद्धालु इतना किराया देेने में सक्षम नहीं होते। ऐसे में यह सेवा तो फेल होनी ही थी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने इस विषय में कुछ भी कहने से मना किया। कहा कि श्रद्धालु कम हुए हैं तो सेवा कुछ प्रभावित हुई होगी, बाकी उन्हें अधिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

 

UP News: रामनगरी में घंटों मंडराता रहा ड्रोन, ग्रामीणों में फैली दहशत; जांच में सच सामने आया तो मिली राहत

विज्ञापन

फेल हो गई थी 2023 में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

 मार्च 2023 में भी अयोध्या में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई थी। जो कुछ ही दिनों में बंद करनी पड़ी। इस सेवा के तहत आठ मिनट में श्रद्धालुओं को आसमान से अयोध्या के दर्शन कराए जा रहे थे। इसके लिए प्रत्येक श्रद्धालु को तीन हजार रुपये चुकाने होते थे। पहले ट्राॅयल के रूप में 15 दिन के लिए यह सेवा शुरू की गई थी लेकिन कंपनी 11 दिन में ही वापस चली गई।

क्रूज सेवा भी नहीं कर सकी पर्यटकों को आकर्षित
आठ सितंबर 2023 को पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने समारोह पूर्वक जटायु क्रूज सेवा का उद्घाटन किया था। मात्र 53 दिन के भीतर ही यह सेवा बंद हो गई। शुरुआती दिनों में ही क्रूज खराब हो गया था। इस पर घूमने के दौरान क्रूज जैसी सेवाएं देने की बात कही गई थी, लेकिन यह पर्यटकों को जरा भी आकर्षित नहीं कर पाया। वहीं सरयू का जलस्तर नवंबर से लेकर अप्रैल तक बहुत कम रहता है, ऐसे में क्रूूज का संचालन संभव नहीं हो सका।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें