फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: श्रद्धालुओं ने महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पर की पत्थरबाजी, टूटे शीशे; बोगियों के दरवाजे न खुलने से हुई घटना

Thu, 30 Jan 2025 07:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Mahakumbh special train: महाकुंभ के चलते प्रयागराज जा रही सभी ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। भीड़ की वजह से ट्रेन की बोगियों के दरवाजे न खुलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
गेट न खुलने से नाराज लोगों ने चलाए पत्थर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या रेल खंड पर कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम ट्रेन पर न बैठ पाने से नाराज श्रद्धालुओं ने हंगामा किया। बाद में पत्थरबाजी भी की। इससे ट्रेन की कई बोगियों के शीशे टूट गए। कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना भी है।

विज्ञापन


बताया गया कि अयोध्या से प्रयागराज जा रही स्पेशल महाकुंभ ट्रेन संख्या 64222 लगभग 07:20 बजे मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी, जिसके चलते ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने कई बोगी का गेट अंदर से बंद कर दिया। स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी, श्रद्धालुओं ने ट्रेन में घुसने का प्रयास किया। 

कुछ तो कड़ी मशक्कत के बाद अंदर बैठ गए, लेकिन करीब 150 श्रद्धालु नहीं बैठ पाए और ट्रेन चलने लगी। ट्रेन में न बैठ पाने से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में ट्रेन की बोगी का कई शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। टूटा कांच प्लेटफार्म पर बुधवार को भी पड़ा था। ट्रेन में बैठे गार्ड को भी चोट लगने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


वहीं, ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस सुल्तानपुर से की है। गेटमैन मोहम्मद वसीम ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। बीकापुर कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि पत्थरबाजी नहीं हुई थी। ट्रेन की बोगी का गेट बंद होने से यात्री गेट खोलने के लिए दरवाजा पीट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें