फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर की व्यवस्थाओं पर श्रद्धालु भी दे सकेंगे फीडबैक, ट्रस्ट की वेबसाइट पर शुरू हुई सुविधा

Sun, 11 Oct 2026 07:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

पांच अक्तूबर से शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत वेबसाइट पर फीडबैक का विकल्प दिया गया है। ऑनलाइन पास के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्धालु निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया साझा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालु अब मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर अपना फीडबैक दे सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन वीआईपी दर्शन पास बनवाकर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा शुरू की है। इसके तहत श्रद्धालु दर्शन के बाद ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करने के साथ व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सुझाव भी दे सकेंगे।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच अक्तूबर से शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत वेबसाइट पर फीडबैक का विकल्प दिया गया है। ऑनलाइन पास के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्धालु निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया साझा कर सकते हैं। वे दर्शन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं से जुड़े अनुभव ट्रस्ट तक पहुंचा सकेंगे।

राम मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी प्रतिक्रियाएं दर्शन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने में मददगार हो सकती हैं। ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, श्रद्धालुओं ने फीडबैक देना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नवरात्र में वीआईपी दर्शन की होड़, 25 तक ऑनलाइन पास फुल
शारदीय नवरात्र में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। राम मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्शन और आरती के पास 25 अक्तूबर तक फुल हो चुके हैं। ऐसे में इस अवधि के लिए ऑनलाइन पास बनवाने के इच्छुक श्रद्धालुओं को फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। ट्रस्ट ने वेबसाइट से सामान्य दर्शन का विकल्प हटा दिया है। इसके अलावा राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्र के संपर्क विवरण और ईमेल आईडी को भी अपडेट किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें