फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन, कहा- षड्यंत्र में न पड़ें राम भक्त

Fri, 19 Jun 2026 07:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ayodhya donation dispute: मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
सीएम योगी पहुंचे रामलला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत महंत नृत्य गोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज की अयोध्या पूरे विश्व में सनातन आस्था और भारतीय संस्कृति का केंद्र बन चुकी है। रामभक्तों और संत समाज को किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार या षड्यंत्र में पड़ने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब अयोध्या की उपेक्षा होती थी, लेकिन आज रामनगरी का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने इसका श्रेय संतों के संघर्ष, रामभक्तों के समर्पण और केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को दिया। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी भारत सही दिशा में आगे बढ़ता है, तब कुछ लोग भ्रम और विवाद फैलाने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार काशी की पहचान भगवान शिव से, वृंदावन की पहचान भगवान कृष्ण से और प्रयागराज की पहचान सनातन समरसता से है, उसी प्रकार अयोध्या की पहचान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से है। उन्होंने कहा कि किसी को भी इन धार्मिक स्थलों की गरिमा और पहचान के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

मंदिर के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने घर-घर राम, हर घर रामायण की किट और गदा देकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। शुक्रवार से रामकथा का भी शुभारंभ हुआ। महंत मिथिलेश नंदिनी शरण प्रवचन करेंगे। संचालन डॉक्टर रामानंद दास ने किया। कार्यक्रम को जगद्गुरु वासुदेवाचार्य, महंत मैथिली रमण शरण, अधिकारी राजकुमार दास, महंत राम कुमार दास, नेपाल से आए जगद्गुरु रामकृष्णाचार्य व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने भी संबाेधित किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महंत महेंद्र दास, आचार्य राधेश्याम शास्त्री, शरद शर्मा, आकाश मणि त्रिपाठी, राजानंद शास्त्री सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने रामलला व हनुमानगढ़ी में झुकाया शीश

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने यहां विकास की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाई। यहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के चरणों में भी प्रणाम निवेदित किया। 

सीएम योगी रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की। सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। 

मुख्यमंत्री ने संतों से भी की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें