फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया दीपोत्सव आधारित डाक टिकट

Fri, 13 Nov 2020 10:13 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जारी किया दीपोत्सव आधारित डाक टिकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव पर आधारित डाक टिकट भी जारी किया। पोस्टमास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष ने राज्यपाल मुख्यमंत्री को विशेष आवरण देकर विशेष विरूपण करवाया सेट भेंट किया। उन्होंने बताया कि दिव्यसदीपोत्सव के विशेष आवरण से देश विदेश के पर्यटक अयोध्या दर्शन करने को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री यादव ने बताया कि विशेष आवरण का मूल्य 25 रुपये रखा गया है। ये फिलेटलिक ब्यूरो के माध्यम से बिक्री किये जायेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कुलपति प्रो रविशंकर सिंह, प्रवर अधीक्षक डाकघर आर एन यादव, सत्येंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

सीएम ने किया संत-धर्माचार्यों का स्वागत
रामकथा पार्क में आयोजित रामराज्याभिषेक महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी के संत-धर्माचार्यों का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, ज.गु.वासुदेवाचार्य विद्याभाष्कर,ज.गु.श्रीधराचार्य, ज.गु.रामदिनेशाचार्य, ज.गु.राघवाचार्य, महंत सुरेश दास, महंत रामदास, महंत वैदेही बल्लभ शरण, अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामशरण दास, महंत धर्मदास, महंत गिरीश दास सहित सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, रूदौली विधायक रामचंद्र यादव, गोसाईगंज विधायक इंद्रप्रताप तिवारी, मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ व बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें