Ayodhya Ram Mandir New Schedule : अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन और आरती के लिए नई समय सारिणी जारी की गई है। अब दोपहर में आरती व भोग के लिए एक घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शीत ऋतु के आगमन के साथ ही रामलला के दर्शन के समय में बदलाव कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह सात बजे से रामलला के दर्शन होंगे। मंदिर में दर्शन रात नौ बजे तक जारी रहेगा। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव किया गया है। दोपहर में आरती व भोग के लिए एक घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन की नई समय सारिणी जारी की गई है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अब शरद ऋतु शुरू हो रही है। ऐसे में रामलला के दर्शन अवधि में कुछ बदलाव किया गया है। रामलला की मंगला आरती जो अब तक सुबह चार बजे होती थी, अब वह 4:30 बजे होगी। साथ ही रामलला की श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के बजाय 6:30 बजे होगी। दर्शन अब तक सुबह 6:30 बजे से शुरू होता है, वह अब सुबह सात बजे से शुरू होगा।
नई समय सारिणी
- सुबह 04:30 बजे- मंगला आरती
- सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती-दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ
- सुबह 07:00 बजे दर्शन प्रारंभदोपहर 12:00 बजे-भोग आरती-डी-वन से प्रवेश बंद
- बंद दोपहर 12:30 से 1 बजे तक पट
- दोपहर 01:00 बजे-दर्शन प्रारंभरात 09:00 बजे-डी-एक से प्रवेश बंद
- रात 9:15 बजे दर्शन समाप्त रात 9:30 बजे-शयन आरती-आरती के बाद कपाट बंद