फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

Mon, 08 Jun 2026 08:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Bhanu Pratap Singh: रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया।
विज्ञापन
देर रात हुआ एनकाउंटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार का रहने वाला था। उस पर हत्या, डकैती समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। सूत्रों की माने तो भानु पर विभिन्न जनपद में एक लाख रुपये, 50 हजार रुपये व 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में कार्रवाई की। महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान भानु प्रताप सिंह के सीने में गोली लगी। देर रात करीब 12 बजे के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस और एसटीएफ के अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे रहे। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। दर्शन नगर चौकी इंचार्ज बृजभूषण ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में भानु को  मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें