फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya : आसाराम बापू ने किए रामलला के दर्शन, बोले- तीर्थों में जाने से कल्याण होता है

Wed, 11 Mar 2026 05:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे आसाराम बापू ने बुधवार को रामलला के दर्शन किए और कहा कि तीर्थ यात्रा करने से लोगों का कल्याण होता है।
विज्ञापन
आसाराम बापू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म मामले में सजायफ्ता आसाराम बापू ने बुधवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे मंगलवार की देर शाम अयोध्या पहुंचे और मां सरयू के तट पर पूजा-अर्चना की। मां सरयू की महाआरती में भी शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थान हैं, जहां प्राण त्यागने या जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है।

विज्ञापन


शास्त्रों में सात मोक्षदायी स्थान बताए गए हैं। इनमें अयोध्या, मथुरा, माया यानी हरिद्वार, काशी, कांची, अवंतिका और पुरी हैं। मानव शरीर में वात, कफ और पित्त तीन दोष होते हैं और तीर्थस्थलों पर जाने से इन दोषों का प्रभाव कम होता है।

ये भी पढ़ें - गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद: शंकराचार्य ने पूछा - यहां कितने भाजपाई? फिर बोले- अब तो पोल खुल गई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शंकराचार्य के कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहुंचकर चौंकाया, दंडवत प्रणाम कर लिया आशीर्वाद


शास्त्रों में अयोध्या का पहला स्थान है। मथुरा में रहने वाला व्यक्ति चाहे साधु के वेश में रहा हो लेकिन साधु का दायित्व न निभाया हो, फिर भी वहां मृत्यु होने पर उसे नरक नहीं जाना पड़ता है। इससे पहले बुधवार की सुबह उन्होंने आद्य शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर में प्रवेश किया। रामलला के दर्शन-पूजन किए। करीब 30 मिनट तक वे राम मंदिर में रहे। मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने उन्हें मंदिर निर्माण के कार्यों की जानकारी दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें