फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामनवमी की तैयारी में जुटा प्रशासन, ट्रस्ट के साथ की बैठक, श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास इंतजाम

Tue, 01 Apr 2025 02:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में प्रशासन रामनवमी की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट के साथ बैठक की गई है। रामनवमी पर अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
अयोध्या के रामलला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी पर रामनगरी अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ने की संभावना को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। प्रवेश मार्ग पर होल्डिंग एरिया के साथ राम मंदिर व हनुमानगढ़ी में शेड व श्रद्धालुओ के चलने के लिए मैटिंग की व्यवस्था की जाएगी। सरयू स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चेजिंग रूम व शौचालय की व्यवस्थाओं पर प्रशासन का फोकस रहेगा।

विज्ञापन


डीएम चन्द्रविजय सिंह ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि पर शेड की व्यवस्था व श्रद्धालुओ के चलने के स्थान पर मैटिंग की व्यवस्था रहेगी, जिससे उन्हें चलने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। पर्याप्त शौचालय व पानी की व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया गया है।

नयाघाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त चेजिंग रुम की व्यवस्था रहेगी। जनपद में विभिन्न प्रवेश मार्ग पर होल्डिंग एरिया रहेंगे। जिस प्रकार महाकुंभ में व्यवस्था की गई थी श्रद्धालुओं की भारी संख्या को लेकर उसी प्रकार की व्यवस्था फिर से की जाएगी। व्यवस्थाओं को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के साथ भी बैठक की गई है। प्रशासन गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन


आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि रामनवमी का पर्व पुरातन काल से श्रद्धा का पर्व है। मान्यताएं सरयू नदी में स्नान की हैं। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इसमें सम्मलित होती है। इस बार भीषण गर्मी के बाद अत्याधिक भीड़ उमड़ने की सम्भावनाओं को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं हैं। पार्किंग में व्यवस्था करने के साथ  होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। लोगों की सुरक्षा, सुविधा व स्वास्थ्य से जुड़े सभी विभागों के साथ मिलकर व्यवस्था की गई है। सामाजिक संगठन भी मदद में आगे आएंगे। पेयजल की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग को एक्टिव किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें