बॉलीवुड के किंग खान ने अयोध्या के रहने वाले एक छात्र को ट्विटर पर जो जवाब दिया है वह खासा वायरल हो रहा है। लखनऊ के श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बीए ऑनर्स में द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य नारायण मिश्र ने शाहरुख को यह ट्वीट किया है।
आदित्य ने एक ट्वीट करके शाहरूख खान से उनके बेटे आर्यन खान की कंपनी की महंगी जैकेट को सस्ती करने की मांग की। लिखा कि ये जैकेट 1000-2000 में भी बना दो, वो वाली खरीदने में तो घर चला जाएगा। जवाब में शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ये कंपनी वाले मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे, कुछ करता हूं।
किंग खान का यह जवाब सोशल मीडिया में छा गया। कुछेक घंटों में ही इस ट्वीट का व्यू 3.77 लाख हो गया। आदित्य मूल रूप से अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील के रौतावां गांव के निवासी हैं। उनके पिता राजनारायण मिश्र गुड़ उत्पादन का व्यवसाय करते हैं।