फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर के शोर से दूर कुकरैल में मिलेगा सुकून का पता

Sun, 28 Dec 2025 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के कुकरैल वन क्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। यूपी ईको टूरिज्म बोर्ड की ओर से यहां पर्यटकों के लिए बांस की गोल हट, नेचर वॉक ट्रेल, चिल्ड्रेन पार्क, प्ले स्टेशन, ओपन जिम और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन

यूपी ईको टूरिज्म बोर्ड के एडिशनल डायरेक्टर पुष्प कुमार ने बताया कि मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुआ अभ्यारण्य के साथ नाइट सफारी देखने आने वाले पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यह पहल की गई है। परियोजना पर लगभग दो करोड़ रुपये की लागत आ रही है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बांस का उपयोग किया जा रहा है। विकसित की जा रही नेचर वॉक ट्रेल के माध्यम से पर्यटक कुकरैल नदी क्षेत्र में प्राकृतिक जैव विविधता, पेड़-पौधों और पक्षियों को नजदीक से देख सकेंगे। साथ ही कैफेटेरिया, शौचालय और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी निर्माण किया जा रहा है।
निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और नए साल के शुरुआती महीनों में ये सभी सुविधाएं पर्यटकों के लिए उपलब्ध हो जाएंगी। इससे एक ओर ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर रोजगार और राजस्व में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें