फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जागरूकता से बनेगा नशामुक्त समाज

Fri, 27 Jun 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती नगर ​स्थित उर्दू अकादमी भवन में शराबबंदी संघर्ष समिति की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शराबबंदी 
विज्ञापन
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मद्य निषेध दिवस पर बृहस्पतिवार को आयोजित राष्ट्रीय शराबबंदी महासम्मेलन में नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नशाबंदी के लिए कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शराबबंदी संघर्ष समिति की ओर से गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आम जनता को जागरूक करना होगा। इसके लिए शराबबंदी के मुद्दे को मंच से निकालकर आम जनता तक पहुंचाना होगा। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि नशे से लड़ने के लिए घर से शुरुआत करनी होगी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

एआईएमआईएम के प्रवक्ता असिम वकार ने सवाल उठाया कि कई राज्यों में शराब बंद है लेकिन प्रदेश में अभी तक शराब पर रोक क्यों नहीं लगाई गई। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मुर्तजा अली, उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, पूर्व मंत्री हरपाल सिंह जग्गी, नगर पंचायत अध्यक्ष मो. हारुन वारसी, मौलाना सिब्तेन नूरी, बौद्ध भिक्षु भिकू ज्ञान आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

होम्योपैथी के चिकित्सक डॉ. आदर्श त्रिपाठी एवं दंत चिकित्सक डॉ. राधेश्याम यादव ने नशे की आदत छुड़ाने के लिए निशुल्क दवा वितरित की। कार्यक्रम में नशाबंदी आंदोलन से जुड़ी पूजा भारती छाबड़ा, जेसी उत्प्रेती, हरिओम गौतम, शाहनवाज, सुबेंदर, बिलाल अहमद, वरुण सिंह, कयामुद्दीन सिद्दीकी, मायादेवी, मुश्ताक, साकेत भारत को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें