फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विश्व रेबीज दिवस पर किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व रेबीज दिवस पर सोमवार को बलरामपुर अस्पताल में जागरूकता गोष्ठी हुई। इसका उद्देश्य रेबीज से बचाव और जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी रेबीज डॉ. विजय कुमार ने रेबीज रोग, संक्रमण के कारणों, लक्षणों और बचाव पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशु के काटने पर घाव को तत्काल साबुन और बहते पानी से धोना चाहिए। इसके बाद बिना देर किए चिकित्सकीय परामर्श लेकर एंटी-रेबीज टीका लगवाना जरूरी है। कहा कि लापरवाही जानलेवा हो सकती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीकेएस चौहान और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने भी रेबीज से बचाव और टीकाकरण का संदेश दिया। इसी तरह पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बादशाहनगर अस्पताल में भी यात्रियों को रेबीज के प्रति जागरूक किया गया। जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रमेश चन्द्र के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। इसमें यात्री, रेलकर्मी और तीमारदार आदि उपस्थित रहे। रेबीज रोधी टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने रेबीज के लक्षण और बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें