फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
1090 चौराहे पर नुक्कड़ नाटक से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहे पर मंगलवार को 15 दिवसीय साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान ''सबकी नीयत साफ नहीं होती'' का शुभारंभ हुआ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट और पीरामल फाइनेंस लिमिटेड के आयोजन में नुक्कड़ नाटक से साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इससे पहले 1090 सभागार में हुई प्रेसवार्ता में साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) किरण यादव ने कहा कि तकनीक का दुरुपयोग रोकने के लिए साइबर साक्षरता जरूरी है। ओटीपी फ्रॉड, फेक कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग जैसे खतरों के प्रति सचेत करने के लिए अभियान शुरू गया है।

पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने बढ़ती डिजिटल निर्भरता के साथ जुड़े जोखिमों के प्रति आगाह किया। पीरामल फाइनेंस के मुख्य विपणन अधिकारी अरविंद अय्यर ने बताया कि प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले 45 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया कैंपेन और वीडियो के जरिए भी लोगों को संदेश दिया जाएगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार, पुलिस उपायुक्त कमलेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

1090 चौराहे पर नुक्कड़ नाटक से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

1090 चौराहे पर नुक्कड़ नाटक से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

1090 चौराहे पर नुक्कड़ नाटक से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

1090 चौराहे पर नुक्कड़ नाटक से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

1090 चौराहे पर नुक्कड़ नाटक से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

1090 चौराहे पर नुक्कड़ नाटक से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

1090 चौराहे पर नुक्कड़ नाटक से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें