लखनऊ। महिलाओं के जज्बे और जागरूकता को दर्शाती विमेंस कार रैली सीजन सिक्स का आयोजन रविवार को इनरव्हील ने किया। लखनऊ, बाराबंकी और फैजाबाद क्लब की सहायता से राजधानी की सड़कों पर रैली निकाली गई, जिसकी थीम थी सीज सर्वाइकल कैंसर।
रैली की शुरुआत मरीन ड्राइव से हुई। यहां अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील की अध्यक्ष ममता गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट तीन सौ बारह की अध्यक्ष आशा अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया मैनेजर रजनी काठिया, राष्ट्रीय संपादक अनीता जैन, वर्षा विनय कुमार, चेयरमैन स्मिता अग्रवाल, जिला सचिव आभा वर्मा, कोषाध्यक्ष शिखा भार्गव उपस्थित रहीं।
रैली का समापन गोमतीनगर के एक होटल में हुआ। यहां मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज की वाइस चांसलर डॉ. सोनिया नित्यानंद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू अग्रवाल को सम्मानित किया गया।