फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार्बन डाईऑक्साइड सोखने की तकनीक पर शोध के लिए मिला अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एकेटीयू के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार शर्मा व नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डॉ. मुकुल सक्सेना को वातावरण से कार्बन डाईऑक्साइड गैस सोखने का उपाय देने वाले संयुक्त शोध पत्र के लिए बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड मिला है। यह अवार्ड केंद्र सरकार की एमएसएमई पंजीकृत जेवियर इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट की ओर से आयोजित तीसरे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट ट्रेंड्स इन इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी में दिया गया है। इस शोध पत्र में वातावरण से कार्बन डॉइ ऑक्साइड सोखने, नमी के प्रभाव को रोकने व शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण अध्ययन किया गया है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने डॉ. अनुज कुमार शर्मा व डॉ. मुकुल सक्सेना को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें