फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भक्ति आंदोलन ने शिवाजी जैसे राष्ट्रनायकों को गढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कालीचरण पीजी कॉलेज में सोमवार को भक्ति आंदोलन और मराठा राज्य शासन पर उसका प्रभाव विषय पर भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की ओर से प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। उद्घाटन सत्र में लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि भक्ति आंदोलन धार्मिक और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसने क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के साथ शिवाजी जैसे राष्ट्रनायकों के निर्माण में भी भूमिका निभाई। मुख्य वक्ता भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर), नई दिल्ली के निदेशक ओमजी उपाध्याय ने कहा कि भक्ति आंदोलन ने धर्म के साथ साहित्य, संस्कृति, दर्शन और समाज के हर वर्ग को प्रभावित किया। वहीं प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने भारतीय इतिहास को भू-राजनीतिक के साथ भू-सांस्कृतिक दृष्टिकोण से देखने की जरूरत बताई। संगोष्ठी में पहले दिन 300 से अधिक शोधार्थियों ने पंजीकरण कराया। चार तकनीकी सत्रों में करीब 70 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान प्रबंधक वीके मिश्र, प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय और संयोजिका प्रो. अर्चना मिश्रा सहित शिक्षक और शोधार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें