फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा रंगकर्मियों का अवार्ड समारोह आज

Fri, 29 Aug 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा रंगकर्मियों का अवार्ड समारोह 29 अगस्त को होने जा रहा है।
विज्ञापन


मितवा प्रोडक्शन हाउस की ओर से होने वाले इस समारोह में फिल्म की तर्ज पर रंगमंच की तमाम श्रेणियों में युवा कलाकारों को अवार्ड बांटे जाएंगे।

ये अवार्ड साल भर में नगर में हुई मंचीय कृतियों के प्रदर्शन के आधार पर 17 श्रेणियों में बांटे गए हैं।

अवार्ड जहां कलाकारों का हौसला बढ़ाएंगे, वहीं युवाओं का दल आगामी दिनों में यूथ ड्रामा फेस्टिवल और यूथ ड्रामा कॉम्पटीशन में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

संस्था के धर्मेंद्र मौर्या ने बताया कि अवाॅर्ड के लिए एंट्री अगस्त 2013-जुलाई 2014 के बीच हुए मंचनों पर मांगी गई थी, जिन्हें वरिष्ठ रंगकर्मियों पुनीत अस्थाना, राजा अवस्थी, पीवी अमन के पैनल ने निर्णय लिया।
विज्ञापन


गोमतीनगर के एक प्रेक्षागृह में होने वाले समारोह में भोजपुरी फिल्म के कलाकार विनय आनंद और गुंजन पंत भी रहेंगी।

समारोह में बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट चाइल्ड एक्टर, बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस, बेस्ट निगेटिव एक्टर बेस्ट निगेटिव एक्ट्रेस, बेस्ट लाई आफ द प्ले, बेस्ट सेट, बेसट मेकअप, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट प्ले, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट अनुवादक, बेस्ट राइटर और लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड बांटे जाएंगे।

यूथ ड्रामा फेस्टिवल में दिखेगी प्रतिभा युवा रंगकर्मियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था की ओर से सितंबर में यूथ ड्रामा फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

युवा रंगकर्मी अंकुर सक्सेना ने बताया कि 20 से 22 सितंबर तक कैसरबाग स्थित एक प्रेक्षागृह में चलने वाले समारोह में तीन नाटकों का मंचन शाम 6:30 बजे से होगा।

समारोह के दौरान नितीश भरद्वाज निर्देशित चंदू भाई नाटक करते हैं’, विजित सिंह निर्देशित ओ री चिरैया.., विपिन कुमार निर्देशित हनीमून का मंचन होगा।

सभी मंचन के शो टिकटेड रहेंगे। ड्रामा कॉम्पटीशन में खूब होंगे मंचन युवा रंगकर्मियों का दल अक्टूबर में यूथ ड्रामा कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहा है।

आयोजन से जुड़े युवा रंगकर्मी मनीष सैनी ने बताया कि 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले समारोह में नाट्य संस्थाएं दो हजार रुपये फीस जमाकर भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


एक दिन में 3 मंचन कराए जाएंगे। मंचनों की अधिकतम अवधि 70 मिनट की रहेगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को 15 हजार, 10 हजार और पांच हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें