लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के वर्ष 2021 के पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई है। पांच लाख एक हजार रुपये की राशि वाले विश्व भारती पुरस्कार के लिए प्रयागराज के प्रो. हरिदत्त शर्मा को चुना गया है। वहीं प्रतापगढ़ के प्रो. कामता प्रसाद त्रिपाठी ‘पीयूष’ को महर्षि वाल्मीकि व लखनऊ की डॉ. नवलता को महर्षि व्यास पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन दोनों को प्रत्येक पुरस्कार के लिए दो लाख एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा अन्य श्रेणी में भी पुरस्कार घोषित किए गए हैं। संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव के अनुसार, पुरस्कारों का चयन पुरस्कार चयन समिति ने किया है।
विशिष्ट पुरस्कार (राशि-1,01000 रुपये)
वाराणसी के प्रो. धर्मदत्त चतुर्वेदी को महर्षि नारद पुरस्कार के अलावा वाराणसी के ही उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, गाजियाबाद के डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, वाराणसी के प्रो. ब्रजभूषण ओझा, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी व डॉ. विनोद राव पाठक को विशिष्ट पुरस्कार के लिए चुना गया है।
वेद पंडित पुरस्कार (राशि-51000 रुपये)
बलिया के डॉ. अमंद मिश्र, वाराणसी के डॉ. शिवम कुमार चौबे, अंकित तिवारी व रघुवर प्रसाद शुक्ला, सुल्तानपुर के ऋषभ उपाध्याय, भिलवार राजस्थान के विजय कुमार पारिक, देवरिया के आनंद कुमार तिवारी, बाराबंकी के विनय कुमार शुक्ला, वाराणसी के किरण कुमार, चट्टारपुर मध्य प्रदेश के अंकित शुक्ला।
नामित पुरस्कार (राशि-51000 रुपये)
बड़ोदरा गुजरात के पंडा रविंद्र कुमार गदाधर को नामित कालिदास, पटियाला के डॉ. महेश चंद्र शर्मा गौतम को नामित वाणभट्ट, चित्तूर आंध्र प्रदेश के डॉ. पंकज कुमार व्यास को नामित पाणिनी/सायण, प्रयागराज के प्रो. रामकृष्ण पांडे परमहंस को नामित व्यास, वाराणसी के डॉ.श्रीरामा एएस को नामित शंकर।
विशेष पुरस्कार (राशि-21000 रुपये)
प्रतापगढ़ के प्रो. कामता प्रसाद त्रिपाठी पीयूष, वाराणसी की डॉ. आराधना मिश्रा, डॉ. ममता मेहरा व राम किशोर त्रिपाठी, लखनऊ के तेजस्कर पांडे, वाराणसी के प्रो.अशोक कुमार जैन।
विविध पुरस्कार साहित्य (राशि-11000 रुपये)
वाराणसी के डॉ. शरस चंद्र द्विवेदी, लखनऊ के प्रो. प्रयाग नारायण मिश्र, प्रयागराज के डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह व डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, गौतमबुद्ध नगर के डॉ. शशिकांत तिवारी शशिधर, बागपत के डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, प्रयागराज के डॉ. रामजी मिश्र, सुल्तानपुर के डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, बसवाड़ा (राज) के डॉ. राकेश शास्त्री, दिल्ली के डॉ. केशवराम शर्मा।
विविध पुरस्कार शास्त्र (राशि-11000 रुपये)
कोलकाता के डॉ. सुधाकर मिश्र, प्रयागराज के डॉ. रामजी पांडे, वाराणसी के डॉ. श्रीकांत मिश्रा, कानपुर नगर के डॉ.प्रत्यूष वत्सला द्विवेदी, वाराणसी के डॉ.अंबुज त्रिवेदी, डॉ.शशि शेखर चतुर्वेदी।
विविध पुरस्कार श्रमण (राशि-11000 रुपये)
लखनऊ के डॉ. वेदव्यास पांडेय व गौतमबुध नगर के डॉ. ज्ञानादित्य शाक्य।