लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सभी स्टेशनों पर स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) और लिफ्ट लगाएगा। इससे बुजुर्ग यात्रियों को राहत मिलेगी। अप्रैल से अब तक 13 स्टेशनों पर 38 स्वचालित सीढ़ियां और 17 स्टेशनों पर 52 लिफ्ट लगाई जा चुकी है।
अन्य स्टेशनों पर 87 स्वचालित सीढ़ियां और 69 लिफ्ट लगाए जाने का काम चल रहा है। इसे मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोमतीनगर स्टेशन पर 10 स्वचालित सीढ़ियां और जंक्शन पर दो स्वचालित सीढ़ियां लगाई गई हैं। गोमतीनगर स्टेशन पर नौ, लखनऊ जंक्शन पर तीन, ऐशबाग जंक्शन पर दो लिफ्ट लगाई गई है।