कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को ऐसी ऑटोमैटिक सैनिटाइज करने वाली मशीन लगाई गई है जिसके अंदर से गुजरते हुए महज दस सेकंड में व्यक्ति सैनिटाइज हो जाएगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जैसे एयरपोर्ट पर जांच को लेकर टनल टाइप मशीन होती है, यह उसी प्रकार की है। अब नगर निगम मुख्यालय में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति इसी मशीन से होकर प्रवेश करेगा।
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पकंज भूषण ने बताया कि मशीन के अंदर जाने से पहले मास्क लगाना होगा और ग्लव्स पहनना होगा। मशीन सोडियम हाइपो क्लोराइट का स्प्रे करेगी।