लखनऊ। कृष्णानगर के स्नेह नगर निवासी ऑटो चालक अरुण कुमार सोनकर (35) की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।
उनके भाई अमित ने बताया कि अरुण सुबह नौ बजे ऑटो लेकर चले गए थे। वह आलमबाग स्थित जेल रोड पर पहुंचे ही थे तभी उनके सामने अचानक पशु आ गया। उसे बचाने में भाई ने कट मार दिया और ऑटो अनियंत्रित होकर दीवार से टकराकर पलट गया। हादसे में भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। अमित ने बताया कि भाई के परिवार में भाभी सरिता और तीन बच्चे हैं।