लखनऊ। इंदिरानगर के तकरोही में पिता की डांट से आहत होकर कमल (15) ने फंदा लगा लिया। कमल बाइक रिपेयरिंग का काम सीखते था।
इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि कमल के पिता राम सिंह ने सोमवार सुबह उसे किसी बात पर फटकार दिया था। इसके कुछ देर बात वह, पत्नी रीता और अन्य बच्चे कहीं बाहर चले गए थे। कुछ देर बाद वे जब लौटे तो उन्हें बेटा कमल आंगन में टिनशेड के नीचे लगी बल्ली से केबिल के सहारे लटका मिला। उन्होंने आनन-फानन बेटे को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।