फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो चालक व उसके साथी पर अभद्रता और पर्स छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट के अधिवक्ता रामदेव सिंह ने एक ऑटो चालक और उसके साथी युवक पर अभद्रता और पर्स लूटने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गोमतीनगर के विजयंतखंड निवासी रामदेव सिंह के अनुसार, 16 सितंबर को वह किसी काम से मेदांता अस्पताल गए थे। वहां से निकलकर उन्होंने घर जाने के लिए ऑटो बुक किया। ऑटो में पहले से एक युवक बतौर सवारी बैठा था। आरोप है कि ऑटो के चलते ही युवक उनकी तरफ बार-बार थूकने लगा। रामदेव ने इसका विरोध किया तो आरोपी चालक और उसका साथी उनसे बहस करने लगे और शहीद पथ पर ही उतरने के लिए कहा। रामदेव ने उतरने से मना किया तो आरोपियों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध के बावजूद आरोपियों ने उन्हें ऑटो से उतार दिया। आरोप है कि चालक के साथी ने उनका पर्स भी लूट लिया। पर्स में नौ हजार रुपये और अन्य दस्तावेज थे। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि रामदेव की तहरीर पर शुक्रवार को लूट की एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें